Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैज़ाबाद:तारुन थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने शक्ति परी (पावर एंजिल) के बारे मे दी जानकारी


अमरजीत सिंह
फैजाबाद।नारी सुरक्षा सप्ताह अन्तर्गत नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र बघेल ने छात्राओं का आह्वाहन किया कि आपको अपने बारे में किसी प्रकार का पूर्वाग्रह नहीं होना चाहिए।श्री बघेड़ी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की शुरूआत डीजीपी द्वारा की गयी है इस सन्दर्भ में शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी सशक्तिकरण की जानकारी छात्राओं को दी जाय। उन्होंने बताया कि जनपद में 4 से 10 तक नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जयेगा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिला पावर लाईन 1090 की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग के स्वीटर ऐप पर कोई भी नारी आनलाईन अपनी शिकायत और समस्या को दर्ज करा सकती हैं।उन्होंने कहा कि बालिकाएं समाज का सम्मान हैं।उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया का सोच समझ कर उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि अगर आपको कोई शिकायत है तो कदापि छिपाये नही तत्काल सक्षम अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लायें।उन्होंने कहा कि नारी समाज को अपनी बात कहने में आसानी हो इसके लिए सरकार की ओर से कई हेल्पलाइन सेवाएं चालू की गयी हैं उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि कोई भी समस्या होने पर तत्काल शिकायत दर्ज करायें क्योंकि संकोच करने से असामाजिक तत्वों का हौसला बढ़ता है अनचाही काल को अटेण्ड न करने की सलाह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को अनचाही काल को अटैण्ड न करने की भी सलाह दी और बताया कि नारी सशक्तिकरण के प्रचार-प्रसार के लिए निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी तथा अत्यन्त उपयोगी प्रचार साहित्य का भी वितरण किया जायेगा। उन्होंने छात्राओं को सतर्क व सावधान रहने की भी हिदायत देते हुए कहा कि छात्राओं और महिलाओं की शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण शीर्ष प्राथमिकता पर किया जायेगा
निःसंकोच होकर अपनी समस्या को दर्ज करायें-तारुन थानाध्यक्ष राजीव सिंह तारुन थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने क्षेत्र के परशुराम वर्मा स्मारक महाविद्यालय में आयोजित नारी सुरक्षा सप्ताह की शुरुवात करते हुए छात्राओं का आहवान्ह किया कि नारी सशक्तिकरण के लिए संचालित महिला हेल्प लाईन 181 एवं महिला पावर लाईन 1090 पर निःसंकोच होकर अपनी समस्या को दर्ज करायें। ऐसी शिकायतों के सम्बन्ध में पुलिस विभाग द्वारा विकसित ऐप का उपयोग कर आनलाईन अपनी समस्या को रखें और आवश्यकता महसूस होने पर उच्च अधिकारियों के भी संज्ञान में अपनी समस्या को लायें। जिला प्रशासन के संज्ञान में आने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।श्री सिंह ने छात्राओं को यह भी सुझाव दिया कि अपने सम्पर्क में आने वाली दूसरी बालिकाओं एवं महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता के माध्यम से इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को यह भी सुझाव दिया कि अपने पास थानों एवं अधिकारियों के नम्बर सुरक्षित रखें ताकि किसी भी आपातिक स्थिति में आप पुलिस व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे