Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खेत के मेड़ को लेकर खूनी संघर्ष , पांच घायल


डॉ ओपी भारती 

गोण्डा ( वजीरगंज ):-वजीरगंज क्षेत्र के गेड़सर के मजरे पयासी पुरवा में खेत के मेड़ के विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह हुई मारपीट में दो महिलाओ सहित पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
   प्रथम पक्ष के वादी मनोज कुमार द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार वह अपने खेत में गेंहू बोने जा रहा था। मेड़ के विवाद को लेकर गांव के ही विपक्षी हरिसरन व अमित ने वादी, का भतीजा राजा व वादी की पत्नी को मूका-थप्पड़ से मारा जिससे तीनों को चोटे आयीं है। दूसरे पक्ष के वादी अमित मिश्रा द्वारा दर्ज कराए गये अभियोग के अनुसार मेड़ के विवाद को लेकर मनोज,दिनेश,राजेन्द्र, मीरा पत्नी मनोज वादी व वादी की दादी मां दवना देवी को मूका-थप्पड़ से मारा-पीटा पुलिस ने थोनों पक्षो का केस दर्ज कर चोट खाये लोगो  का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे