खुर्शीद खान
कूरेभार,सुल्तानपुर।ईद मिलादुन्नवी का त्यौहार मजहबे इस्लाम मे रबीउल अव्वल के महीने में बारह तारीख को मनाया जाता है।इसी महीने में बारह तारीख को इस्लाम मज़हब केआखरी पैगम्बर हज़रत मोहम्मद(सल्ल.)दुनिया मे पीर(सोमवार)के दिन तशरीफ़ लाये,हजरत मोहम्मद(सल्ल.)ने पूरी दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया।दुनिया मे लोगो को जिंदगी गुज़ारने का सबसे आला तरीका बतलाया।इसलिये इस दिन की अहमियत मजहबे इस्लाम मे बहुत ही खास है।मजहबे इस्लाम के मानने वाले इस दिन जुलूस निकालते है,लंगर कर गरीबों और भूखो को खाना खिलाते है,लोगो को कपड़े बाटते है।बताते चले तीन ईद-मिलादुन्नवी की धूम कूरेभार कस्बे में ज़ोरो से चल रही है लोगो ने अपने घरों,और मस्जिद को खूब सजाया है,रात होते ही पूरा कस्बा कई तरीके की बिजली की रोशनी में जगमगा उठता है,आज ईद-मिलादुन्नवी का जुलूस बढ़े धूम-धाम से निकला जिसमे कस्बे की कई अंजुमन ने भाग लिया, हलियापुर रोड,सेमरी रोड,फैज़ाबाद रोड की अंजुमन ने जबरजस्त सजावट किया है।
सेमरी रोड से गुजरता जुलूस
सेमरी रोड अंजुमन के वकार, अनीस कुरैशी, जमील अहमद ने बताता हम लोग हर साल इसी तरह ईद-मिलादुन्नवी का जश्न मनाते है हमारे लिए ये दिन काफी खास होता है,इसकी तैयारी महीनो पहले से की जाती है।जुलूस बिलाल मस्जिद से फैज़ाबाद रोड सेमरी रोड होते हुए बिलाल मस्जिद पे खत्म हुआ जिसमे प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद असलम,आदिल,अफ़ज़ल,चाँद मोहम्मद,शिब्बू,मौलाना शफीक समेत सैकड़ो लोगो शिरकत किया।जुलूस को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने में कूरेभार पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ