Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

*नये क्लेवर के साथ नगर को चमकाने के लिए तैयार हूँ- रेहान खाँ*




*फ़ोटो:-रात्रि भृमण कर सफाई व्यवस्था का जायज़ा लेते नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रेहान खाँ*



बहराइच। जिले में पालिका चुनाव के बाद लगातार दूसरी बार अपने विकास कार्यो के दम पर जीती अध्यक्ष सीट के शपथ ग्रहण समाहरोह के ठीक बाद से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी रेहान ने इस बार महिला सीट से लड़ी व जीत दर्ज करने वाली अपनी बेगम के निर्देशन में नगर को साफ सुथरा रखने का कार्य शुरू करवा दिया है। यूँ तो पूर्व के वर्षों में हाजी रेहान द्वारा नगर क्षेत्र में किया गया विकास लोगो के सामने जग जाहिर हो चुका है लेकिन अपनी इस काँटे की टक्कर के बाद मिली जीत को हाजी रेहान जाया नही जाने दे रहे हैं, मोदी इफेक्ट के बाद भी रिकॉर्ड मतों से जीती रुबीना रेहान ने इस सत्र में सफाई व्यवस्था की शुरुवात कुछ नये ढंग से करवाई है। जिसमे नगर की सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार की प्रक्रिया तेज होती दिख रही है। अपनी लागू इस नयी व्यवस्था के क्रम में शुक्रवार दूसरे दिन नगर क्षेत्र मे रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक शहर के मुख्य क्षेत्रों में की जा रही सफाई व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिये निकले हाजी रेहान खाँ ने सफाई कर्मियों को रात्रि कार्य करते समय निरिक्षण कर विशेष निर्देश दिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे