Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर बृजेश वर्मा ने बसपा छोड़कर थामा भाजपा का दामन


खुर्शीद खान
सुलतानपुर। बसपा के भाई - चारा समिति के मंडल कोआर्डिनेटर बृजेश वर्मा ने बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है ।आज बुद्धवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अगुवाई में  भाजपाइयों ने बृजेश वर्मा का स्वागत किया और उनको पार्टी मे शामिल होने के लिए बधाई दी। बृजेश वर्मा ने पं० दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

भाजपा के जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर रहे बृजेश वर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की संस्तुति के बाद 26 दिसंबर को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री /भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष बसपा का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे