Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:पांच माह पूर्व गायब हुई युवती का मिला था कंकाल ,पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:इनायतनगर के ग्राम तरमा में करीब पांच माह पूर्व गायब हुई युवती का कंकाल मिलने के प्रकरण में पुलिस ने 72 घंटे के अन्दर खुलासा कर दिया। तीन युवक उसे दुष्कर्म की नीयत से खींच कर गन्ने के खेत में ले गये थे। रेप में असफल रहने पर युवको ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में शामिल दो युवको को गिरफ्तार कर लिया है। एक युवक अभी भी फरार है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अब तक विवेचना और आरोपितों से पूछताछ में रेप का मामला सामने नहीं आया है। तीसरे युवक की गिरफ्तारी और आगे की जांच में अगर रेप प्रकाश में आता है तो इसकी धाराएं भी बढ़ायी जायेगी। फिरहाल युवती के गायब होने के बाद 9 जुलाई को पंजीकृत मुकदमें में 302 व 201 धाराओं की बृद्धि की गयी है।
शौच के लिए जा रही युवती को देखकर दरिन्दे बन गये युवक - थाना इनायतनगर के ग्राम टूडे दूबे का पुरवा के रहने वाले रोहित, संजय व देवानंद ने तरमा गांव की रहने वाली 24 वर्षीय एक युवती को शौच के लिए जाते हुए देखा। प्रेस वार्ता के दौरान अभियुक्त संजय ने बताया कि रोहित ने युवती को देखकर गलत काम करने के लिए कहा। जिसके बाद देवानंद के साथ तीनो युवती के पीछे गये। युवती को गन्ने के खेत में ले गये। जहां वह शोर मचाने लगी। पहले तीनो ने उसका गला दबाया और बाद में दुपट्टे से दबाकर उसकी हत्या कर दी। 
पहले संजय कर चुका है अपनी पत्नी की हत्या - संजय इससे पहले अपनी पत्नी की हत्या के सिलसिले में जेल जा चुका है। एसपी ग्रामीण के अनुसार उसने दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या की थी। जेल जाकर उसे अपराधियों की संगत में वह और बिगड़ गया।
बेहतर पुलिसिंग से सामने आया सच - मामला जितना गम्भीर था उसका खुलासा करना उतना ही कठिन था। मामले में किसी मोबाईल का इस्तेमाल नही हुआ था। आरोपी भी अज्ञात थे। भेष बदलकर कई सिपाही क्षेत्र में टहल रहे थे। इसी बीच सादी वर्दी में मौजूद कास्टेबल जितेन्द्र कुमार सरोज को एक व्यक्ति मिला जिसके सामने नशे में अभियुक्त संजय ने कभी गन्ने के खेत में किसी युवती को ले जाने के बारे में कहा था। पुलिस इसी शक के आधार पर संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संजय टूट गया और उसने सच कबूल दिया। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पन्द्रह हजार के इनाम की घोषणा की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे