Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रौनाही पुलिस का दोहरा रैवैया, युवक को भेज दिया जेल,जानिये क्या है पूरा मामला


अमरजीत सिंह 
रौंनाही थाने के एक छोटे मालमे की पूरी कहानी पढिये

फैज़ाबाद:रौंनाही थाना क्षेत्र के ग्राम सिहैता लोहानी का एक मजरा है गंगापुर गांव,इस गांव के बाहर बरसात में एक कमजोर महुए का पेड़ गिर गया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि किशनलाल यादव ने इसकी जानकारी रौंनाही थाने पर देते हुए,पेड़ को पुलिस की सुपुर्दगी में कर दिया था।घने कोहरे और हांड कपाऊं ठंड में गांव निवासी रघुबर दयाल यादव ने गिरे पेड़ पर अपना मालिकाना हक जताते हुए कुछ डाल कटवा लिया।इसके बाद गांव का युवक पिट्टीर यादव ने भी अलाव जलाने के लिए कुछ लकड़ी पेड़ की काट रहा था।इस बीच रघुबर दयाल यादव ने डायल 100 नम्बर पुलिस बुला लिया।मामला रौंनाही थाने पर आया।इसके बाद हल्का नम्बर दो के अंडर ट्रेनिग दो दरोगाओं ने खेल खेला,पहले रघुबर दयाल यादव ने पेड़ की लकड़ी काटा उसे छोड़ दिया। इसके बाद पिट्टीर यादव को हवालात में डाल दिया।मामले की शिकायत एसओ रौंनाही से की गई और कहा गया कि दोंनो पक्षो को कल गुरुवार की सुबह बुलाकर सही न्याय किया जाए। पेड़ जिसके हक का है उसे सौंप दिया जाए और गलत ढंग से लकड़ी काटने वाले को चेतावनी के साथ छोड़ दिया जाए या विधिक कार्रवाई की जाए,लेकिन एक पत्रकार को इस मामले की जानकारी एसओ अजीत कुमार को देना भारी पड़ गया।उस निर्दोष युवक को जेल भेज दिया गया और रघुबर यादव के  शिकायती पत्र की जांच का हवाला दिया जा रहा है,मामले की जानकारी सीओ सदर को दी गई। जबकि शोशल मीडिया पर यह भी बराबर चल रहा है कि नवीगंज में एक बाग काटी गई। उसमें पुलिस द्वारा बाग कटवाने का नाम भी आया।सप्ताह भर तक शोशल मीडिया पर जातिवाद तक का मसला उभरा की सजातीय मामला होने की वजह से बाग काटने वाले ठेकदार के खिलाफ़ पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है।यही नही 94 पेड़ सागौन के नवीगंज में काटे गए जो पुलिस के जानकारी में है, एक महुवा के पेड़ की कुछ लकड़ी काटने वाले गरीब को जो इस ठंड में परिवार को गिरे पेड़ की लकड़ी काटकर अलाव जलाने वाले को जेल भेज दिया गया। मामले में अभी एसपीआरए ग्रामीण संजय कुमार ने सीओ सदर अरविंद चौरसिया को जांच सौंपने की बात कही है।क्या होता है पुलिसिया जांच में यह न्यूज ग्रुप आप सभी तक पहुँचाएगा।। इंतजार करें, एसपी ग्रामीण श्री संजय कुमार और सीओ सदर अरविंद चौरसिया की जांच का।रौंनाही थाने की पुलिस की ईमानदारी तो जानिये कि जब श्री राम बल्लभा इंटर कालेज के प्रिंसिपल आलोक तिवारी ने कॉलेज में नशीली दवा की बिक्री का आरोप लगाते हुए एक युवक देवई निवासी शादाब सहित दो छात्रों को पुलिस के हवाले किया था।मामले में आरोपी छात्र के विरुद्ध करवाई के लिए थाने पर तहरीर भी दिया था।लेकिन तहरीर देने के बाद आरोपी युवकों को छोड़ दिया गया था।पुलिसिया कार्रवाई की इस कड़ी को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन मौन हो गया, उसे लगा कि रौंनाही थाने पर न्याय नही मिलेगा,चुप रहना ही बेहतर है।इसके बाद गुरुवार को सूखे और गिरे पेड़ काटने वाले युवक को 151 के तहत जेल भेज दिया गया। क्योंकि मामले में एक पत्रकार ने सच्चाई के साथ कार्रवाई की बात कही थी,यह बात रौंनाही थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को अनुचित लगी और एक मासूम नवयुवक को जेल भेज दिया।शुक्र है एसडीएम सोहावल अवधेश बहादुर सिंह का जो सब कुछ जानकर युवक को छोड़ जुर्माने के आधार पर अभी कुछ देर पहले छोड़ दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे