Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:सम्पूर्ण समाधान दिवस!भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु तीन संयुक्त टीमें गठित


ख़ुर्शीद खान
सुलतानपुर। जिलाधिकारी हरेन्द्र वीर सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी जिला स्तरीय अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस को पूरी गम्भीरता से लेते हुये एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जिलाधिकारी आज तहसील बल्दीराय में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुन रहे थे।
जिलाधिकारी ने भूमि विवाद के प्रकरणों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की तीन संयुक्त टीमें गठित कर जूड़ापट्टी, खारा व बिहीनिदूरा ग्राम में भेजा तथा निर्देशित किया कि टीम के सदस्य मौके का आज ही स्थलीय निरीक्षण करेंगे एवं दोनों पक्षों से वार्ता कर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायती प्रार्थना पत्र पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि हेतु उसके हस्ताक्षर लिये जाय व मोबाइल नम्बर अंकित किया जाय ताकि क्रास चेकिंग कर शिकायत के निस्तारण की जानकारी प्राप्त की जा सके। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा में पाया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित इस तहसील में कोई शिकायत लम्बित नहीं है। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री सन्दर्भ, जिलाधिकारी जनता दर्शन सन्दर्भ, भारत सरकार के पी.जी. पोर्टल से सम्बन्धित सन्दर्भ एवं ऑनलाइन सन्दर्भों की भी समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा में पाया कि जिला कृषि अधिकारी तथा विद्युत के सन्दर्भ सभी में डिफाल्टर श्रेणी में हैं
 दो दिन के अन्दर शतप्रतिशत निस्तारण के निर्देश
आनलाइन सन्दर्भ में सहकारिता, नलकूप, जल निगम, भारत सरकार की पी.जी. पोर्टल से सम्बन्धित समाज कल्याण विभाग तथा खण्ड विकास अधिकारी धनपतगंज के जिलाधिकारी जनता दर्शन से सम्बन्धित सन्दर्भ एवं खण्ड विकास अधिकारी बल्दीराय के मुख्यमंत्री सन्दर्भ डिफाल्टर श्रेणी में हैं। जिलाधिकारी ने इन विभागों से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुये दो दिन के अन्दर शतप्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में
 79 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
आज विभिन्न विभागों से सम्बन्धित कुल 79 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। अन्य शिकायतों से सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उन्होंने  निर्देशित करते हुये कहा कि आज प्राप्त शिकायतों को एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। 
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुना
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुना तथा थानाध्यक्षों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र ने विकास तथा उपजिलाधिकारी बल्दीराय चन्द्रशेखर मिश्र ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों को सुना। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सी.वी.एन. त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी डॉ.डी.आर.विश्वकर्मा, जिला सूचना अधिकारी आर.बी.सिंह, पी.डी.एस.के.द्विवेदी, डी.सी.एन.आर.एल.एम. बी.बी.सिंह, डी.सी.मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार पियूष श्रीवास्तव व सम्बन्धित उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे