ख़ुर्शीद खान
बल्दीराय,सुल्तानपुर।बीते रविवार की रात्रि थाना क्षेत्र के पूरे सुखलाल मजरे हैहना कला गांव मृतका जयकला (65) वर्ष पत्नी स्वर्गीय रामलाल के दरवाजे पर अलाव जल रहा था,जयकला के परिवार के अन्य सदस्य अलाव सेक रहे थे उसी वक़्त पड़ोसी छोटे लाल आ पंहुचे, जयकला के परिवार के लोगो ने उन्हें भी अलाव सेकने को कहा,छोटे लाल मृतका जयकला का रिश्ते में जेठ का नाता था।इसी नाते को लेकर दोनों पक्षों में हँसी-मजाक शुरू हुआ,और छोटे लाल का कुर्ता फट गया, कुर्ता फटने से नाराज हुए छोटे लाल अपने घर जाकर बताया कि जयकला के घर के लोगो ने मेरा कुर्ता फाड़ डाला, यह सुनकर छोटे लाल के परिवार के लोग आग बबूला हो गए और जयकला के दरवाजे आ धमके दोनों परिवार के बीच मुहा तोड़ी शुरू हुई और देखते ही देखते बात मारपीट में बदल गई।दोनों पक्षों मारपीट शुरू हुई तो जयकला बीच बचाव करने पहुँची तो जयकला के परिजन बताते है कि इन्हें छोटे लाल के लोगो ने पैर से पेट में मार दिया और जयकला जमीन पर गिर गयी अचेत हो गयी,परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्दीराय ले गए,जहा चिकित्सको ने जयकला को मृत्यु घोषित कर दिया।
मृतक के पुत्र ने थाने में लिखित तहरीर दिया था
जयकला पत्नी स्वर्गीय रामलाल (65)के चार पुत्र है,अलगू राम,राम सूरत,राम मूर्ति व राम तीर्थ।अलगू राम अपनी माँ से अलग रहता था,बाकी तीनो पुत्र माँ के साथ रहते थे।माँ जयकला के मृत्यु के बाद पुत्र राम सूरत ने तीन लोगों के विरुद्ध बल्दीराय थाने में लिखित तहरीर दी।जिसमे छोटे लाल, राजेश व मुकेश को आरोपी बना दिया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया
थानेदार शिवप्रकाश सिंह कहते है कि मृतका जयकला टीवी की मरीज थी उसके सीने में पश पहले से बना था उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी, विवाद हुआ तो वह गिर गई और उसकी मौत हो गयी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोट की पुष्टि नहीं हो रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ