Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुलतानपुर:चार्जिंग के समय एंड्रयाएड फोन में विस्फोट, अफरा-तफरी


सुल्तानपुर:मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में एक मोबाइल शॉप की दुकान पर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब चार्जिंग के दौरान एंड्रयाएड फोन में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट से घबराए दुकान पर मौजूद लोग घबराकर दुकान से भागे। राहत की बात यह रही कि विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ। स्थानीय कस्बे के दियरा रोड पर स्थित एस.के.एस. मोबाइल शॉप की दुकान है। मंगलवार की देर शाम चार्जिंग में लगा एमआई 4-ए मोबाइल अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे दुकान में काम कर रहे संदीप अग्रहरि व सतीश अग्रहरि के साथ दुकान पर स्थित ग्राहकों में अफरा तफरी मच गई। मोबाइल की बैटरी जलता देख थोड़ी देर बाद लोग दुकान पर वापस आए। लोगों ने देखा तो मोबाइल की बैटरी पूरी तरह से जल चुकी थी, और पूरा मोबाइल जलकर राख हो चुका था। बताया जाता है कि मोबाइल की कीमत लगभग 12000 रुपए थी। जो उपभोक्ता द्वारा अभी चंद दिनों पहले ही लिया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे