लालगंज प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम के परिसर मे सई नदी छोर पर स्थित हनुमान जी के प्राचीन मंदिर मे गुरूवार की देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार की सुबह मंदिर के पुजारी ने जब पट खोला तो दान पेटिका का ताला टूटा देखा। पुजारी के मुताबिक दान पेटिका से बीस हजार रूपये चोर उडा ले गये। मंदिर मे चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं तथा स्थानीय व्यापारियों मे गुस्सा छा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सांगीपुर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना के शीघ्र खुलासे की बात कहकर लोगों को शांत कराया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ