![]() |
| शिक्षा के साथ खेल का छात्रों के जीवन में अहम योगदान-सी0 ओ0 |
लालगंज प्रतापगढ़। रामकृपाल मिश्र इण्टरमीडिएट कॉलेज के चार दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारम्भ पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज रमाकान्त यादव ने किया। उन्होने खेल महोत्सव का फीता काट कर शुभारम्भ करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा के लिए स्वस्थ शरीर का होना आवश्यक है। इसलिए शिक्षा के साथ खेल का छात्रों के जीवन में अहम योगदान होता है। उन्होनें खेल को शिक्षा का जरूरी अंग करार दिया। इसके पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्रओें द्वारा भव्य परेड़ का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबन्ध आदर्श मिश्रा ने कहा कि सातवें खेल महोत्सव के जरिये छात्रों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। खेल महोत्सव में कबड्डी, सीनियर बालक वर्ग में आलम खान, की टीम,
छात्रा वर्ग में अंजली तिवारी की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। जूनियर वर्ग में इरशाद खान तथा संध्या बैश्य की टीम विजयी रही। अभय दुबे व आस्था ओझा की रेड हाउस टीम ने भी कबड्डी में विजय हासिल की। खो-खो में आफरीन बानो तथा तनु तिवारी की टीम सीनियर वर्ग में विजयी रही। वहीं रूमार झपट्टा में पूजा बर्मा तथा वैशाली यादव की टीम सीनियर वर्ग में जीत की खिताब हासिल करने में कामयाब रही। दो सौ मीटर बालक वर्ग की दौड में आलम प्रथम, नफीस द्वितीय, तथा आमिर तृतीय स्थान पर रहे तो बालिका वर्ग में अक्षिता गुप्ता प्रथम, पूजा बर्मा द्वितीय, आफरीन आरजू तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में काजल तिवारी प्रथम, प्रतिभा द्वितीय, ऐश्वर्या सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में शिवा प्रथम, आयुष द्वितीय, साहिल तीसरे स्थान पर रहे। वॉलीवाल के मुकाबले में लूजर र्स्पोटिंग क्लब के कप्तान सूर्यमणि तिवारी की टीम ने स्टार र्स्पोटिंग क्लब के कप्तान आलम खान की टीम को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। लेमन रेस मे माही बर्मा, नसरीन व पूजा विजेता रही तो बोरा दौड में आफरीन, सुप्रिया तथा ज्योति पाण्डेय ने विजय हासिल की। जूनियर वर्ग जलेबी रेस में अयान खान, आशीष तिवारी, सागर सरोज, रितिक मिश्रा व म्यूजिकल चेयर में शहजाद खान, अनमोल मौर्या , शिवकुमार, रितिक मिश्रा व मानवी अपने-अपने वर्ग में विजेता रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास मिश्र ने कार्यक्रम का संयोजन किया। उदघोषक की भूमिका में लव द्विवेदी, किशन वैश्य व विनोद तिवारी रहे। वहीं रेफरी की भूमिका में गौरव तिवारी बी के पटवा तथा रूपेश सिंह की भूमिका अहम रही। इस अवसर पर किरन ओझा, अशोक शुक्ला, सौरभ शुक्ला, डी0 एन0 सर, संजय तिवारी, संजू जी, नगमा, निशी, सुचिता, शालिनी आदि मौजूद रहे।
![]() |
| विजयी छात्राएं |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ