Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:व्यापारी की मौत को लेकर लगाया जाम, विधायक ने दी दस हजार की सहायता


लालगंज प्रतापगढ़। दुर्घटना मे व्यापारी की मौत से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को उदयपुर थाना क्षेत्र के अठेहा बाजार मे जाम लगा दिया। आक्रोशित व्यापारी मृतक राजाबाबू की मौत के लिये प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुये शासन से मुआवजे की मांग पर अड़े दिखे। गौरतलब है कि तेज रफ्तार से टैंकर की चपेट मे आने से साइकिल ठीक करने की दुकान के संचालक राजा (14) की गुरूवार की शाम को मौत हो गयी थी। शुक्रवार की सुबह मृतक व्यापारी का शव लोग पीएम के लिये भेजने को तैयार नहीं हो रहे थे। आक्रोशित लोगों ने टैंकर को पुलिसिया हिरासत मे न हो पाने को लेकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर सीओ रमाकांत यादव तथा एसओ अरूण कुमार मौके पर पहुंचे। इस बीच क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने अपने प्रतिनिधि सुधाकर पाण्डेय व रामबोध शुक्ल को मौके पर भेजकर दस हजार रूपये नकद सहायता मृतक राजा के पिता आलम को प्रदान की। इसके बाद व्यापारियों तथा स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत हो सका। करीब दो घंटे की माथापच्ची के बाद जाम समाप्त होने से आवागमन सुचारू हो सका। वहीं पुलिस ने मृतक किशोर का शव पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे