Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:कंबल पाकर ठंड से सिकुड़ रहे लाभार्थियों के चेहरे पर राहत


नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता ने समारोहपूर्वक गरीबों को वितरित किये कंबल


लालगंज प्रतापगढ़। ठंड और कोहरे की पहले दिन सिकुड़न के बीच नगर पंचायत लालगंज की चेयरमैन अनीता द्विवेदी ने सैकड़ों निराश्रितों को कम्बल वितरण कर राहत पहुंचाई। शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय मे चेयरमैन अनीता द्वारा सोलह वार्डो की निराश्रित विधवाओं तथा विकलांगों समेत गरीबों को समारोहपूर्वक कंबल वितरण किया गया। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के निर्देशन मे आयोजित हुये कार्यक्रम मे कम्बल पाकर ठंड से सिकुड़ रहे लाभार्थियों के चेहरे पर राहत का भाव साफ दिखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये चेयरमैन अनीता द्विवेदी ने कहा कि नगर पंचायत के द्वारा गरीबों तथा कमजोरों के हित मे इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम प्राथमिकता से जारी दिखेगा। बतौर विशिष्ट अतिथि तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि गरीबों की सच्चे मन से सेवा तथा पात्र लाभार्थी की खुली मदद ही निर्वाचित प्रतिनिधियों का कर्तव्य हुआ करता है। सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि राममिलन तिवारी ने नगर पंचायत की चेयरमैन तथा सभासदों द्वारा इस जनकल्याणकारी पहल को स्वागत योग्य ठहराते हुये सांसद प्रमोद व विधायक मोना की ओर से भी नगर पंचायत को भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र ने कहा कि ईमानदारी और लगन तथा निष्ठा से जनसेवा की बदौलत ही किसी संस्था का नाम रोशन हुआ करता है। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। चेयरमैन अनीता के प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने आभार जताते हुये नगर पंचायत की योजनाओं के क्रियान्वयन मे क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के मार्गदर्शन के प्रति आभार जताया। इस मौके पर आशीष उपाध्याय, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, छोटे लाल सरोज, चंद्रप्रकाश उर्फ सोनू शुक्ला, रमेश कौशल, रावेन्द्र मिश्र, अनिल पाण्डेय, मो. मोकीम, रमेश जायसवाल, संजय द्विवेदी, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, प्रवीण शुक्ल, ममता सिंह, पप्पू जायसवाल, आचार्य राजेश पाण्डेय, मुरलीधर तिवारी आदि रहे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे