Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैज़ाबाद:प्रॉपर्टी डीलर के घर से लाखों की चोरी


अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद:चोरों ने दुस्साहसिक तरीके से एक प्रॉपर्टी डीलर के मकान से लाखों रुपयों का जेवर और लाखों की नकदी पार कर दी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है नगर कोतवाली क्षेत्र के कौशलपुरी कॉलोनी में रहने वाले महेंद्र सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं, जबकि इनके भाई भूपेंद्र सिंह ठेकेदार हैं प्रॉपर्टी डीलर श्री सिंह ने बताया गुरुवार को पूरा परिवार एक समारोह में शामिल होने सुल्तानपुर चला गया था वह अमानीगंज गए थे शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उनके भाई भूपेंद्र सिंह को चोरी होने की सूचना दी घर पहुंच कर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी श्री सिंह ने बताया कि चोर घर में रखा लगभग 4 लाख 50 हज़ार रुपए का कैश और लगभग 12 से 13 लाख रूपये की ज्वेलरी उठा ले गए हालांकि चोरों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है चोर फेरीवाले बताये जा रहे हैं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे