अमरजीत सिंह
फैजाबाद:भैया अपनी कार को दरवाजे से हटा लो, मम्मी को डाक्टर के पास ले जाना है एक पत्रकार ने छात्रनेता से इतना अनुरोध क्या किया उसके साथ गाली गलौज होने लगी यह गाली गलौज मारपीट में तब्दील हो गयी छात्रों ने पत्रकार की उसके भाई समेत जमकर पिटाई किया घटना साकेत महाविद्यालय से कुछ दूर स्थित रानोपाली क्रासिंग के पास की है रानोपाली चौराहे पर छात्रसंघ चुनाव को लेकर मौजूद पुलिस जब मौके पर पहुंची तब जाकर पत्रकार व उसके भाई को छात्रों ने छोड़ा फिरहाल पत्रकार अपने भाई समेत मां को इलाज कराने लेकर गया है। पत्रकारों ने इस घटना की निंदा की है लिंगदोह आयोग के गठन के बाद छात्रसंघ चुनाव में होने वाली अराजकता में कमी आने के दावे किये जा रहे थे परन्तु अभी भी कुछ छात्रों के कारण पूरा परिवेश पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है हालत तो यह है कि अगर किसी छात्रनेता की कार घर के सामने खड़ी है तो कोई अपने घर का गेट तक नहीं खोल सकता है शुक्रवार की सुबह कुछ ऐसा ही घटा जब पत्रकार पंकज सनाठ्य अपनी माता का आपरेशन होने के बाद टांका कटवाने के लिए अस्पताल ले जा रहे थे उसके दरवाजे पर एक कार खड़ी थी जिसमे मौजूद छात्रनेताओं से कई बार उन्होने मां को अस्पताल ले जाने में देर होने की दुहाई देकर कार हटाने के लिए कहा बार बार अनुरोध से गुस्साए छात्रनेताओ ने उनसे गाली गलौज शुरु कर दी इसके बाद मौके पर समर्थक छात्र भी आ गये जिन्होने पत्रकार की भाई प्रवीन सनाठ्य समेत जमकर पिटाई की मौके पर तुरंत पुलिस पहुंचने के कारण पत्रकार की जान बच सकी पंकज सनाठ्य ने बताया कि हमला करने वाले छात्र उपमंत्री प्रत्याशी राम आशीष वर्मा के समर्थक थे उन्होने बताया कि वह अस्पताल के रास्ते में थे तो पड़ोसियों ने बताया कि कई छात्र लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे थे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ