सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बहादुरपुर ब्लाक का सांगठनिक चुनाव जिलाध्यक्ष अजय आर्या की देखरेख में सकुशल सम्पन्न हुआ। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सम्पन्न कराये गये चुनाव में सुग्रीव भारती को अध्यक्ष एवं अंगूर प्रसाद यादव को मंत्री चुना गया। कुल 248 मतों में सुग्रीव भारती को 159 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी शिवकुमार को 89 वोट पाकर संतोष करना पड़ा।
इस प्रकार 70 मतों से सुग्रीव भारती को विजयी घोषित किया गया। वहीं अंगूर प्रसाद को सर्वसम्मति से मंत्री चुन लिया गया। जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्या ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को कार्यकारणी के विस्तार का निर्देश दिया। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने में जीतेन्द्र कुमार, रामभवन, सूरज, दुर्गेश शर्मा, अजय, अवधेश कुमार, अनिल कुमार, विजयभान, मस्तराम, रंगीलाल, सुनील कुमार, पुष्पा चौधरी, रामसुभग, रामदेव, गंगाराम, सुनील सिंह, रवि शुक्ला, भूलेन्दर श्रीवास्तव, भरतराम आदि ने सहयोग प्रदान किया।
जिलाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कहा कि पद की गरिमा का ध्यान रखकर पूरी निष्ठा से सरकारी दायित्वों का निर्वहन करते हुये संगठन का हित सर्वोपरि रखना होगा। उन्होने कहा सांगठनिक मजबूती से ही सफाईकर्मियों का अस्तित्व है और हमारे अधिकार सुरक्षित हैं। ऐसे में हमें पूरी तरह जिम्मेदारी व निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होने पदाधिकरियों को शुभकामनायें दीं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ