Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:इस सामाजिक बुराई को जागरूकता के आधार पर ही रोका जा सकता है:सीडीपीओ


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बाल विवाह को रोकने के लिये सामाजिक स्तर पर जागरूकता की आवश्यकता है। जैसे-जैसे लोगोें में जागरूकता बढेगी, वे शिक्षित हांेगे बाल विवाह का कलंक समाप्त होता जायेगा। केवल कठोर कानून बना देने मात्र से इस पर अंकुश संभव नही है। यह विचार बाल विकास परियोजना अधिकारी दिलीप कुमार वर्मा ने व्यक्त किया। वे चाइल्ड लाइन द्वारा शुक्रवार को बाल विवाह एक्ट पर चाइल्ड लाइन कर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान सम्बोधित कर रहे थे।
सीडीपीओ सदर कृष्णेन्द्र यादव ने बाल विवाह से सम्बंधित कानूनों की विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि कानून से अधिक यह एक सामाजिक बुराई है। जागरूकता के आधार पर ही इसे जमीनी धरातल पर रोका जा सकता है।
प्रशिक्षण कार्यशाला को ग्रामीण विकास सेवा समिति के सचिव रामललित यादव ने बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी। 
कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन निदेशक पंकज, समन्वयक तमन्ना, टीम सदस्य निधि सिंह, विजय वर्मा, सुनील कुमार, संदीप सिंह, शिवशंकर, रंजू, रमा, जूली शर्मा आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे