Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती डीएम ने ५०० जरूरतमन्दो को बांटे कम्बल


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी ।  बस्ती जिले में ठंड के बढ़ते असर ने जहां बच्चों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया तो गरीबों बुजुर्गों के लिए आफत बन गया है। सरकार के निर्देश पर जिले की सभी तहसील क्षेत्र के गांव में गरीब लाचारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल भेजा गया है। इसी क्रम में  जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने सदर तहसील परिसर में 500 जरूरतमन्द लोंगो को कम्बल वितरित किया। कम्बल वितरण के समय जिले के सांसद हरीश द्विवेदी महादेवा सुरक्षित के विधायक रवि सोनकर, सदर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सदैव प्रयास रहता है कि सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थी को मिले। इसके अलावा ठंड से प्रभावित लोंगो की पहचान कर सहायता के लिए जिले में कई टीमें बनाई गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे