Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जब आप ईश्वर को प्राप्त कर ले तब मिलती है आध्यात्मिक सफलता: कथावाचक


ब्रम्हदेव युवजन  समाज ने कथावाचक का किया सम्मान
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । शहर के पूरे बेदुवा में अतुल पाण्डेय के संयोजन में चल रही श्रीराम कथा के दौरान अयोध्या से आए कथा वाचक श्री सीताराम नामशरण महराज ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन भक्तों को श्रवण कराते हुए कहा कि आज का मानव एक सफल जीवन चाहता है , सफलता फिर उसको चाहे किसी को मार कर भी मिले तो भी उसको कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होने कहा कि आध्यात्मिक सफलता तब है जब आप ईश्वर को प्राप्त कर ले। जिस प्रकार सूर्य एक दिन में तीन दशा को प्राप्त होता है, सूर्य उदय के समय सूर्य कितना सुन्दर लगता है , दोपहर में  सूर्य अपने पूरे तेज़ पर होता तो लोग घरो में छुप जाते है , तथा तीसरी स्थिति सूर्य का अस्त होना।  उसी  प्रकार मानव भी तीन दशा को प्राप्त होता है ,सूर्योदय के सामान हमारा बचपन, सूर्य की मध्य स्थिति  जैसी मानव की जवानी जब वो पूरे जोश और अपने सफलता के चरम पर होता है और सूर्यास्त जैसा हमारा बुढ़ापा है जो धीरे - धीरे मृत्यु की ओर जाता है।  तो हमे सम्पूर्ण जीवन ठाकुर का ध्यान करना चाहिए। आयोजित श्री राम कथा में पहुचे  ब्रम्हदेव  युवजन समाज  के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष कार्तिकेय मिश्र के नेतृत्व में कथा के अन्त में कथावाचक श्री महाराज जी को शाल एवं रामचरित मानस देकर सम्मानित कर अर्शीवाद प्राप्त किया । इस मौके पर मान मिश्रा, सावन मिश्रा, अतुल पांडे, नागेश पांडे, शैलेन्द्र पांडे, रवि शुक्ल, मनीष पांडे, डी के त्रिपाठी, रिंकू, आलोक पांडे, आदि  मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे