अमरजीत सिंह
फैजाबाद:बीती रात भीषण कोहरे के कारण एक यात्रियों से भरी बस आन्यत्रित हो कर डिवाइडर पर चढ़ गयी और पलट गयी जिसमें बैठे लगभग डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गये सूचना पर पहुची पुलिस ने कड़ी मस्कत के बाद लोगों के बाहर निकालवा और ऐम्बुलेंस की मदत से सीएचसी रुदौली भेजवाया जहा पर तीन की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया और अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी
बताया जाता है कि शुकवार शनिवार की मध्य रात्रि लगभग एक बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे जरैला बाजार के लखनऊ की तरफ से आ रही बस धने कोहरे के कारण डिवाइड़र पर चढ़ गयी और पलट गयी जिसमें सवार यात्री गम्भीर रुप से घायल हो गये सूचना पर पहुचे चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा एसआई अमित सिंह एसआई अभिषेक त्रिपाठी हमराही कमलेश कुमार सहित सिपाहियों ने लोगों को बस से बाहर निकलवाया और ऐम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली भेजवायां
चौकी प्रभारी ने बताया कि बस संख्या आर.जे.14 टीडीडी 7316 यात्रियों को लेकर जयपुर राजस्थान से अयोध्या जा रही थी जो कोहरे के कारण जरैला बाजार के पास डिवाइड़र पर चढ़ कर पलट गयी जिसमें सवार इन्द्रादेवी 47 राजकुमार 18 नर्मदा 50 पार्वती 50 पुष्पा देवी 60 कैलाश 58 रतन देवी 48 मंजू देवी 55 चमेली 49 किरन कावर 55 सूरज देवी 62 प्रकाश चन्द्र 55 केशर देवी 55 चालक सीताराम 38 व दो अन्य घायल हो गये जिन्हे ऐम्बुलेंस से सीएचसी भेजवायां गया है जहा से प्रकाश चन्द्र सीताराम व एक अन्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ