Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़:डाक्टर के खिलाफ की मुकदमा दर्ज की मांग


सुनील गिरी 
हापुड़ । दो दिन पूर्व मासूम बच्ची के साथ हुआ था रेप और सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने समय से मासूम का उपचार व मेडिकल नहीं किया व पुलिस के कहने पर भी डाक्टरों ने अपनी दबंगाई दिखाते हुए पुलिस के अभद्रता की फिर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई जिसके चलते शनिवार को मुस्लिम युवा मंच के सैंकड़ों लोग पुरानी कलक्ट्रेट में पहुंचे और डाक्टरों के नारे बाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान युवा मंच के अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा कि पहले भी कई बार डॉक्टर की लापरवाही के द्वारा पीड़ित पक्ष परेशानियों का सामना करना पड़ा है और मेडिकल के लिए तो पीड़ित के साथ पुलिस प्रशासन भी घंटो बैठकर परेशानियों का सामना करता है। जिसकी कई शिकायत सीएमओ की गई पर समस्या को गंभीरता न लेने का नतीजा दो दिन पूर्व सभी देख लिया है डाक्टर राजेश सिंह ने किस प्रकार सीओ के साथ अभ्रदता की और मारपीट की जिसके चलते डॉक्टर राजेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित किया जाए अगर ऐसा नहीं किया तो हम आंदोलन करने पर मजबूर होगे जिसका जिम्मेदार खुद प्रशासन होगा। इस मामले में एसडीएम डा. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे