सुनील गिरी
हापुड। जिला पंचायत राजअधिकारी ने बताया की निदेशक पंचायतीराज के लखनऊ 05 अक्टूबर, 2017 के क्रम में ग्राम पंचायत विकास योजना के अन्तर्गत डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप (डीआरजी) के एवं ग्राम पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स गठित किया जाना है। जिस हेतु डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप (डी0आर0जी0) का गठन करने के लिये प्रत्येक विकास खण्डों से अभ्यार्थियों को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, डायट कम्पाउन्ड कोठी गेट हापुड को आमन्त्ररण/अभिलेख प्राप्त किये जाने के लिये विज्ञप्ति जारी की गई थी। मुख्य विकास अधिकारी के अनुमोदन 22 दिसबंर को गठन समिति द्वारा अभ्यार्थियों/सदस्यों द्वारा प्राप्त आवेदनों के दस्तावेजों का प्रशिक्षण एवं लिखित परीक्षा कर उत्तीर्ण होने वाले अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लेते हुये गठन/चयन किया गया है। तथा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी, के अनुमोदन 26 दिसंबर के द्वारा डी0आर0जी0 के सदस्यों का चयन किया जा चुका है। उनहोने चयनित आवेदनकर्ताओं से अनुरोध किया है कि 1 जनवरी तक विकास खण्ड हापुड की ग्राम पंचायत असौडा के पंचायत भवन में स्थापित पंचायत रिर्सोस सेन्टर(डी0पी0आर0सी0) में 05 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ