सुनील गिरी
हापुड। शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा । रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने बताया की प्रदेश के कौने-कौने मे किसान अपनी समस्याओ को लेकर चिंताग्रस्त हो रहा है। वर्तमान सरकार से अपेक्षा थी कि किसानो की आर्थिक दशा को सुधारने के लिये कोई प्रभावी कदम उठायेगी, परन्तु किसानो को निराशा हाथ लगी । किसानो को कर्ज माफ करने की घोषणा सरकार ने जोर-शोर से की परन्तु बास्तविकता धरातल पर किसान स्वय को ठगाा महसूस कर रहा है। उनहोने बताया की वर्तमान मे धान, गन्ना, आलू तथा अन्य फसलो का उत्पादन करने वाले किसान को उत्पादन का समुचित मूल्य नही मिल पा रहा है। भविष्य के प्रति चितंाग्रस्त है।सरकार के द्वारा उसे चिंतामुक्त तो करना दूर , बिजली की खपत का मूल्य बढाकर और अधिक चिंताग्रस्त किया गया है। कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल से मांग करते हुऐ कहा की किसानो के बढे हुऐ विद्युत बिल तत्काल बापस किये जाये व आलू, धान, गन्ना आदि फसलो का उचित समर्थन मूल्य घोषित किया जाये। आदि मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा जिसमे योगेश कुमार, योगराज जाखड, सोनी सिह, इदरीश कुरैशी, डा0 नजमुददीन, जितेन्द्र, नानकचन्द शर्मा, आफताबअली, मनोज तेवतिया, आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ