Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़:मुख्य विकास अधिकारी ने की इनोेवेशन की बैठक


सुनील गिरी 
हापुड़ । शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 शासन द्वारा पुरानी कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला नवप्रवर्तन केन्द्र के समन्वयक ने बताया कि समाज के ऐसे वैज्ञानिकों जिन्होंने कभी विज्ञान नहीं पढ़ा जो समाज की मुख्य धारा से अलग अलग है और उन्होंने बिना किसी की मदद के समाज की तथा अपनी समस्याओं को वैज्ञानिक तरीके से हल किया हो और इनोवेट से ही उचित सम्मान प्रदान करने के लिए प्रदेश स्तर पर नवप्रवर्तन केन्द्र की स्थापना की गयी है। इस केन्द्र का उद्देश्य समाज में रचनात्मकता और नवसृजन को प्रोत्साहित करने स्कूली बच्चों के मध्य नई तकनीकी अन्वेषणों की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना होगा। वैज्ञानिकों, अभियन्ताओ, शिल्प विज्ञानियो तथा डिजाईनरों से संपर्क स्थापित करना होगा। राष्ट्रीय स्तर पर नव अन्वेषको का निर्माण कराया जाना होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों से इनोवेशन हेतु एक सप्ताह के अन्दर प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिये। विशेषकर कृषि व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इससे लाभ प्राप्त कर सकतें हैं। 12वी कक्षा तक के विद्यार्थी , किस्त शिल्पकार, कारीगर मिस्त्री, गृहणी, जनजातीय समूह का कोई व्यक्ति अथवा संगठित क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति जिसने बिना किसी बाहरी आर्थिक अथवा तकनीकी मदद के प्रयास से नवप्रवर्तन विकसित किया है। बैठक में जिला स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित थें।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे