शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । ब्रह्मदेव समाज के संगठन विस्तार को लेकर 31 दिसंबर रविवार को पट्टी तहसील क्षेत्र के पूरे दलपतशाह में स्थित डी एन तिवारी शिक्षण संस्थान पर एक वृहद कवि गोष्टी ब्रह्मदेव साहित्य समाज के आयोजकत्व में आयोजित किया गया है । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में ब्रह्मदेव समाज के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण तिवारी मौजूद रहेंगे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शिवेश शुक्ल ने देते हुए बताया कि गोष्ठी के उपरान्त आयोजित बैठक में ब्रह्मदेव साहित्य समाज के तहसील ईकाई का गठन भी किया जायेगा । उन्होने संगठन के समस्त इकाई संगठनों व आमजन से उक्त कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ