सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग की ओर चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में परिवहन कार्यालय में व्यवसायिक वाहनों के चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिला चिकित्सालय में तैनात नेत्र सर्जन आशीष नारायण त्रिपाठी व उनके सहायक मनीष निषाद की देखरेख में कुल 68 चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 7 चालकों के नेत्रों में मानक से अधिक विकार पाये जाने के कारण उन्हे चश्मा व दवाइया भी दी गयीं। इस अवसर पर अवध मोटर ट्रेनिंग स्कूल के तकनीकी कर्मचारी राकेश तिवारी ने चालकों को यातायात निमयों की जानकारी दी। कार्यक्रम में आरटीओ डा. आरके विश्वकर्मा, आरटीओ प्रवर्तन एके श्रीवास्तव, आरटीओ प्रशासन अरूण कुमार चौबे, एआरटीओ प्रवर्तन अरूण प्रकाश, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक, नरेन्द्र यादव, रामसागर, धर्मेन्द्र कुमार, लक्ष्मीकान्त विश्वकर्मा, सभाजीत, बच्चूलाल, अनुज प्रधान, विनोद कुमार, कमला प्रसाद आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ