सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । वरिष्ठ काग्रेस नेत्री एवं सेवादल कार्यकत्री श्रीमती शांति गिरि को जिलाध्यक्ष ने उनके पैतृक गांव भद्रेश्वरनाथ पहुंचकर अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। शांति गिरि ने स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी के कार्यकाल से ही लगातार सक्रिय रहते हुये विभिन्न पदों पर रहकर निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वे इस वक्त अस्वस्थ चल रही हैं, उम्र के इस पड़ाव पर भी पार्टी के प्रति उनके भीतर निष्ठा है जो बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुये कहा कि उनकी वैचारिक ताकत कांग्रेसजनों के लिये हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी। कांग्रेस नेत्री को सम्मानित करने वालों में राममिलन चतुर्वेदी, नर्वदेश्वर शुक्ला, प्रमोद द्विवेदी, डा. मानिकराम मिश्रा, अंकुर वर्मा, शेषमणि, पिण्टू मिश्रा आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ