Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:अमहट पुल के निर्माण कार्य के लिए डिप्टी सीएम ने दिया यह आश्वासन


सुनील उपाध्याय
बस्ती:प्रदेश सरकार के उपमुख्यमन्त्री तथा लोक निर्माण विभाग के मन्त्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश के 16 सौ 76 गांवो को पक्की सड़को से जोड़ने के लिए काम वल रहा है।इसे वर्ष 2019 तक पूरा कर लिया जायेगा,प्रदेश की 85 हजार सड़को को गडढा मुक्त कर दिया गया है।चालू वित्तीय वर्ष मे 35 हजार किलो मीटर सड़को के नवीनकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 21 हजार किलो मीटर सड़को का नवीनीकरण किया गया है।
उन्होने कहा कि बस्ती जिले मे 70 किलो मीटर लम्बी सड़को के निर्माण पर 50 करोड़ रूपया खर्च किया जायेगा।जिले के 817 मार्गो की लम्बाई 15 सौ 7 किलो मीटर है गडढा मुक्त कर दिया गया है।बस्ती जिले के 112 मार्गो जिनकी लम्बाई 111 किलो मीटर है इसमे से 99 किलो मीटर सड़को के नवीनकरण का काम पूरा कर लिया गया है।
आज सल्टौआ ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व मे सभी क्षेत्रो का विकास तेजी से कर रही है।श्री मौर्य ने कहा कि बस्ती जिलामुख्यालय के अमहट पुल का निर्माण कार्य 15 दिनो के भतीर शुरू कर दिया जायेगा।इस जन सभा को ससंद सदस्य हरीश द्धिवेदी ने सम्बोधित करत हुए निर्माण कार्यो मे और तेजी लाये जाने की मांग किया था ससंद सदस्य ने अमहट पुल के निर्माण को प्राथमिकता से उठाया था।
इस मौके पर विधायक संजय प्रताप जायसवाल,विधायक रवि सोनकर,विधायक अजय सिंह के अलावा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन कसौधन सहित बड़ी सख्ंया मे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे