Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :अफसरों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं:डिप्टी सीएम


सुनील उपाध्याय 
बस्ती :बस्ती की हस्ती के अनुसार कार्य करेंगे। सरकार कार्यकर्ता के परिश्रम से बनी है अधिकारियों से नहीं। अधिकारी सुन लें उन्हें खुलेआम निर्देश देता हूँ कि कार्यकर्ता के तकलीफ को तत्काल सुने। इतना नही भाजपा का हर कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधि है। यह बातें आज बस्ती में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही हैं जिले के सल्टौआ में आदर्श इंटर कालेज के मैदान में आयोजित एक सभा में उन्होंने प्रदेश के विकास की प्रतिबद्धता बताते हुए कहा सबका साथ सबका विकास का नारा प्रदेश के कोने-कोने में दिखेगा। समय सीमा के तहत समाधान करना होगा। अफसरों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता बताते हुए कहा कि हमारी सरकार लगातार विकास का काम कर रही है।बस्ती में 134 करोड़ की लगत से 118 नए कामों का शिलान्यास और लोकार्पण आज हो रहा है पूरे प्रदेश में 85 हजार किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया। काम में गुणवत्ता आयी है पहले सड़कें कागजों में बनते ही टूट जाती थी। अब सड़कें गुणवत्तापूर्ण बन रही है। गांवों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने के लिए प्रदेश में 1676 गांव चयन किये गए हैं जिसमे 50 करोड़ की लागत से बस्ती से 67 गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ा जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे