अखिलेश्वर तिवारी
आरो के साथ हाथापाई करने की कोशिश
डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला
बलरामपुर । जनपद बलरामपुर की चारों सीटों पर भाजपा की करारी हार हुई है । प्रतिष्ठा की सीट बन चुकी नगर पालिका परिषद बलरामपुर की सीट पर बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी कितबुन्निशा शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थीं । यहां पर भाजपा दूसरे नंबर पर थी । तीसरे राउंड की मतगणना के बाद जैसे ही आरओ ने वोटों की गणना बताना शुरू किया भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि जिला कार्यकारिणी के महामंत्री अजय सिंह पिंकू व उनके तमाम समर्थक तथा एजेंट आरओ उप जिलाधिकारी सदर पर रिश्वत लेकर बसपा के पक्ष में मतगणना करने का आरोप लगाते हुए बैरिकेटिंग फांदकर मतगणना स्थल में घुस गए तथा आरओ के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने का भी प्रयास किया । जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा व पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला तथा सभी लोगों को शांत कर बाहर निकाला । विवाद के दौरान नगर कोतवाल तथा तमाम पुलिसकर्मी मतगणना स्थल के अंदर पहुंचकर एसडीएम को सुरक्षा प्रदान की । भाजपा कार्यकर्ता बार-बार एसडीएम पर रिश्वत लेकर बेईमानी कराने का आरोप लगा रहे थे तथा मांग कर रहे थे कि रीकाउंटिंग कराई जाए । काफी जद्दोजहद के बाद मतगणना पूरा हुआ । इसी बीच सदर विधायक पलटू राम भी वहां पहुंच गए । जिसके बाद जिलाधिकारी ने रीकाउंटिंग का अलाउंस कर दिया । उस समय तक बसपा प्रत्याशी 2392 मतों से आगे थी । भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीना सिंह को 9604 मत तथा बसपा प्रत्याशी कितबुन्निशा को 11996 मत प्राप्त हुए थे । बड़े अंतर के बावजूद डीएम ने रीकाउंटिंग का आदेश दे दिया था परंतु भाजपा के लोग मतगणना छोड़ कर चले गए । जिसके कारण रीकाउंटिंग नहीं कराई गई और बसपा प्रत्याशी कितबुन्निशा को 2392 मतों से विजई घोषित कर दिया गया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ