Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शाह बोले अमेठी-रायबरेली की जनता ने कांग्रेस को नकारा, कांग्रेस प्रवक्ता ने फिर झूठ की हद कर बोला ये...


अलीम खान 
अमेठी. टीवी चैनल्स की डिबेट से लेकर सोशल मीडिया के टारगेट पर हैं राहुल गांधी और उनकी पार्टी। वजह साफ है यूपी छोड़ अगर बात उनके संसदीय क्षेत्र की करें तो जहां उन्होंने 13 सालों से अधिक साल काटे वहां उन्हें शिकस्त दर शिकस्त मिल रही है। यही कारण है के निकाय चुनाव के नतीजे आनें के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीटर पर साफ लिखा है के उत्तर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर दिया है।

कांग्रेस मुक्त भारत पर अमेठी ने लगाई मुहर
शाह लिखा अमेठी और रायबरेली की जनता ने भी कांग्रेस को नकार दिया है। इसी क्रम में योगी मंत्रीमंडल के एक मात्र मुस्लिम चेहरे अमेठी के प्रभारी मंत्री अपनी चोट के बावजूद कांग्रेस को चोट पहुंचाने से बाज़ नहीं आये। उन्होंने भी अमेठी में पार्टी की शानदार जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा "कांग्रेस मुक्त भारत पर अमेठी ने लगाई मुहर, सभी सीटों पर कांग्रेस की करारी हार अमेठी पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया"। 

कांग्रेस नेता ने बीजेपी को कहा झांसा और झूठ बोलने वाला
मज़े की बात ये के आये दिन अमेठी के कांग्रेस के जो नेता सुर्ख़ियां बटोरने के लिये ट्वीट की फुलजडिया छोड़ते थे उनकी ट्वीटर वाला वेंटीलेटर पर चली गई। आखिर घंटों के बाद यूपी कांग्रेस के नेता अखिलेश प्रताप सिंह पार्टी के बचाव में उतरे। उन्होंने भी ट्वीट करते हुए लिखा 'झांसा और झूठ बोलने वालों अमेठी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव काँग्रेस लड़ी ही नही थी। तो कांग्रेस हारी कैसी? हालांकि श्री सिंह सच पर झूठ का पर्दा डाल रहे थे। अमेठी नगर पंचायत सीट पर पार्टी ने प्रत्याशी उतारा ही नहीं, इसके अलावा गौरीगंज नगर पालिका सीट पर पार्टी प्रत्याशी बसपा प्रत्याशी से भी फिसड्डी साबित हुआ जबकि जायस नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे पायदान पर रहा।


जिसका नाम लेते ही माइक बंद हो जाये अगर वो सरकार में आ जाये तो...
आपको बता दें कि अमेठी में  कांग्रेस की हार पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुप नहीं रहीं, गुजरात में एक मंच से उन्होंने का कांग्रेस पर निशाना साधा। 
स्मति ईरानी ने कहा ''राहुल गांधी अपने क्षेत्र में न तो विधानसभा के चुनाव जीत पा रहे हैं और ना ही नगर निकाय के इससे गुजरात और देश की जनता को स्पष्ट संकेत जाता है कि वो अपने क्षेत्र के लोगों द्वारा ही स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं"। अमेठी इसलिए विशेष है क्यों कि ये पीढ़ी दर पीढ़ी कांग्रेस के साथ रहा है. लेकिन सिर्फ अमेठी ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है।
स्मृति ईरानी ने मंच से सबसे अधिक हास्यपद बात उस समय बोली के जैसे ही उन्होंने मंच से  राहुल गांधी का नाम लिया वैसे ही माइक बंद हो गया। इस पर उन्होंने चुटकी लिया बोली 
'जिसका नाम लेते ही माइक बंद हो जाये अगर वो सरकार में आ जाये तो देश और गुजरात का क्या हाल करेगा?'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे