अलीम खान
अमेठी. असेम्बली इलेक्शन के नतीजे आनें के बाद राहुल संग कांग्रेस की हर तरफ फजीहत हुए अभी 9 महीनें भी नहीं गुज़रे थे के आज आये निकाय चुनाव के नतीजे गुजरात के असेम्बली इलेक्शन तक राहुल के लिये गले की हड्डी बन गये हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों की आई प्रतिक्रिया ये बता रही है।
अमेठी की दीदी ने पहले लिखा ये
जी हाँ अमेठी में फिर भगवा परचम लहराता देख यहां की दीदी का खिताब पा चुकी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ज़रा भी चुकी नहीं उन्होंने अमेठी में खिले कमल को देख ट्विटर पर इन शब्दों के साथ धन्यवाद प्रकट किया। अपने ट्विटर एकाउंट पर स्मृति ने लिखा 'अमेठी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को अमेठी क्षेत्र के विकास जीत के लिये हार्दिक अभिनंदन और बधाई। अमेठी की जनता को बीजेपी को अपना आशिर्वाद देने के लिये धन्यवाद।
"पप्पू की भैंस पानी में"
इसके बाद उनके ट्विटर वाल पर अमेठी के लोगों के जो पोस्ट और जवाब आये वो कांग्रेस के लिये चौंकाने वाले रहे। मनोरथ कुमार लिखते हैं के 'अमेठी के सभी वार्डो में हराने वाला युवराज गुजरात के बारे में बड़ी-बड़ी डींगें हाँक रहा है'। प्रियांशु राज लिखते हैं के अब राहुल बाबा ये बताईए विकास पागल हो गया है या अमेठी की जनता। जय श्री राम जय भगवा राम।
जितेंद्र पाठक लिखते हैं "पप्पू की भैंस पानी में"।
नितिन अरोड़ा ने तो राहुल गांधी को नकारने के अंदाज़ मे लिख डाला "बधाई आपको भी 2019 में अमेठी से सांसद चुने जानें की तैयारी कर लीजिए"।





एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ