Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराईच मार्ग दुर्घटना में संदीप की मौके पर ही मौत रोड पर देखिये क्षतिग्रस्त वाहन


(बहराइच जरवल रोड । संदीप पुत्र गांठे उम्र 16 वर्ष निवासी खोरिया सफीक पयागपुर अपने पैतृक गांव पैड़ी में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शुक्रवार अपराह्न लगभग ढाई बजे वह साइकिल से अपनी चचेरी बहन मायावती को भेजने उसकी ससुराल जा रहा था।संदीप जब शिवदहा गिलौला मार्ग पर स्थित पचदेउरा मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रही ट्रैक्टर टाली से उसकी आमने सामने भिड़ंत हो गयी। परिणामस्वरूप संदीप ट्रैक्टर के नीचे आ गया।संदीप की  मौके पर ही मौत हो गयी।

उसकी बहन को भी काफी चोटे आयी है।जिसे इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है।दुर्घटना की सूचना पाकर उपनिरीक्षक एस के सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे ।उंन्होने ट्रैक्टर ट्राली  और शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है।ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे