राकेश गिरी
बस्ती । बनकटी नगर पंचायत में पहली बार हुए चुनाव में सपा प्रत्यासी वेदकला ने भाजपा की उर्मिला देवी को 256 मतो से पराजित किया है। बताते चले कि बनकटी नगर पंचायत में पहली बार चुनाव हुआ । वेदकला को कुल पड़े 11507 मतों में से 3647 मत मिले है । भाजपा प्रत्याशी उर्मिला को 3350 वोट मिले कांग्रेस के प्रत्याशी मिशलवती को 2450 मत मिले ।
बस्ती नगरपालिका में फिर वापसी हुई है । भाजपा प्रत्यासी रूपम मिश्रा 2923 वोटो से जीती कुल 12203 वोट मिले वही दूसरे नम्बर पर कांग्रेस की नेहा वर्मा 9280 को हराया । शुरुआत से ही भाजपा ने बढ़त बना ली और यह बढ़त बढ़ती गयी । और अंततः भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की । बस्ती को छोड़कर भाजपा चारो नगर पंचायतो में हार गई ।
रुधौली में पहली बार हुए चुनाव में बसपा प्रत्याशी ने बाजी मारी है । बसपा प्रत्याशी धीरसेन निषाद ने रुधौली विधायक सजंय प्रताप जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल को हराया । बताते चले कि शुरुआती चरण में निर्दल प्रत्याशी आगे रहा । लेकिन तीन चरण के बाद भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल ने बढ़त बना ली । अंतिम चरण में बसपा प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी को 355 वोट से पराजित किया ।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ