Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विवेचक से आख्या तलब


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़।  सीजेएम न्यायालय में उदय राज पांडे निवासी पुरे बेनी थाना कन्धई ने प्रार्थना पत्र देकर विपक्षी प्रभारी निरीक्षक थाना कन्धई, राम जनम पांडे उपनिरीक्षक थाना कंधई विवेचक, क्षेत्राधिकारी पट्टी व डीएम व एसपी  प्रतापगढ़ के विरुद्ध आरोप लगाया है कि उपरोक्त लोग अपराध संख्या 260/17 की विवेचना में हीलाहवाली कर रहे हैं तथा विवेचक द्वारा बिना अभियुक्त की गिरफ्तारी किए आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है, जबकि वादी व उसके भाई को घटना में प्राण घातक चोटें आई थी । गांव के सुनील, दिनेश, शिवा, राहुल, मोहनलाल आदि ने लाठी-डंडे कुल्हाड़ी व तमंचे से उसके व उसके भाई के ऊपर हमला किया था, मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार वादी व उसके भाई को धारा 307 की चोटें आई थी । वादी ने डीएम व एसपी को शिकायती पत्र दिया किंतु उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई । सीजेएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने वाद को प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज कर विवेचक से रिपोर्ट 12 दिसंबर 2017 के लिए तलब किया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे