Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा की इतिहासिक जीत पर समाजवादी पार्टी में जश्न का माहौल


अमरजीत सिंह 
पूर्व मंत्री अब्बास अली ज़ैदी उर्फ़ रुश्दी मियां ने किया ख़ुशी का इज़हार
जब्बार अली ने इस जीत को रुश्दी मियां व् समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत बताया
फ़ैज़ाबाद:नगर पालिका परिषद रूदौली की मतगणना के अंतिम चक्र की मतगणना की समाप्ति के बाद सपा के जब्बार अली ने भाजपा के अशोक कुमार कसौंधन से पिछली हार का बदला लेते हुए 5790 मतों के भरी अन्तर से पराजित कर पुनः नगर पालिका परिषद रूदौली पर क़ब्ज़ा कर लिया विजयी प्रत्याशी श्री जब्बार अली को 12389 मत मिले वहीँ दूसरे नंबर पर रहे श्री अशोक कसौंधन को 6599 मत प्राप्त हुए तीसरे स्थान पर बसपा की नसरीन बानो  रहीं जिनको 595 मत मिले व् चैथे स्थान पर ऑल इंडिया मजलिसे इत्तिहादुल मुस्लिमीन के मो तारिक़ रहे जिनको  548 मत मिले और पांचवे स्थान पर शिव सेना के खिरपत राम को 200 मतों पर संतोष करना पड़ा।
इसबार नगर पालिका परिषद रूदौली में 33035 मतदाताओं में से कुल 20946 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।आज सुबह रूदौली के हिन्दू इंटर कॉलेज  भारी सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना आरम्भ हुई तो प्रथम चरण से ही सपा के जब्बार अली ने अपनी बढ़त बनाये रखी जो अंत तक बढ़ती गयी और मतगणना समाप्ति पर सपा के जब्बार अली ने भाजपा के अशोक कसौंधन को 5790 मतों के भारी अंतर से हराकर नगर पालिका पर क़ब्ज़ा कर लिया। वहीं नगर पालिका परिषद से विजयी  हुए सभासद  वार्ड नं 1 काशीपुर से भाजपा प्रत्याशी रूपा धानुक,वार्ड नं 2 नया गंज से भाजपा के उमा शंकर कसौंधन,वार्ड नं 3 वज़ीर गंज से सपा के मो शफ़ीक़,वार्ड नं 4 पूरे रसूल बख्श से भाजपा के कुलदीप,वार्ड नं 5 पूरे हुसैन खान से बसपा के इदरीस,वार्ड नं 6 शेखना दक्षिणी से सपा की हिना बनो,वार्ड नं 7 मीरापुर से निर्दल प्रत्याशी ज्योति यादव,वार्ड नं 8 नारियां पार से भाजपा की मंजू देवी,वार्ड नं 9 पुरे जामी वार्ड से भाजपा के बुधराम,वार्ड नं 10 अकबर गंज से संध्या देवी,वार्ड नं 11 पूरे खान से मो, इस्माइल,वार्ड नं 12 सूफियाना पूर्वी से सपा की हुमेरा शकील,वार्ड नं 13 पूरे मियां से सपा के मो उस्मान अंसारी,वार्ड नं 14 सालार से कांग्रेस के शिव प्रकाश,वार्ड नं 15 कजियाना से भाजपा के आशीष वैश्य,वार्ड नं 16 मालिक ज़ादा से सपा के मालिक अंसार,वार्ड नं17 शेखना उत्तरी से निर्दल प्रत्याशी शबीना,वार्ड नं 18 पूरे बसावन से निर्दल प्रत्याशी मो ,मुकीम चुन्ने,वार्ड नं 19 पुराना बाजार से सपा की श्रीमती आरती गर्ग,वार्ड 20 कायस्थाना से सपा के राम किशन चुन्नू,वार्ड नं 21 कटरा से सपा की कौसर परवीन,वार्ड नं 22 मखदूम ज़ादा से निर्दल प्रत्याशी मो, अज़ीम खान,वार्ड नं 23 ख्वाजाहाल से कांग्रेस के मो इरफ़ान खान,वार्ड नं 24 सूफियाना उत्तरी से सपा की यास्मीन बनो,वार्ड नं 25 सूफियाना दक्षिणी से निर्दल प्रत्याशी डॉ0 अमीर अब्बास विजयी घोषित हुए हैं जिसमें से 11सपा, 7 भाजपा, 1 बीएसपी ,2कांग्रेस व 5 निर्दलीय प्रतियाशियों ने जीत दर्ज की है।
नगर पालिका रुओली में हुई इस इतिहासिक जीत पर पूर्व मंत्री अब्बास अली ज़ैदी उर्फ़ रुश्दी मिया,मो अतीक खान,अब्दुल जब्बार एड्वोकेट,ग़ज़ाली मियां,हनीफ अंसारी,मुनव्वर अली,निशात अली खान,मो अली ,मो आरिफ,मो शहीम,अब्दुल हई खान,मो रईस खान,हाफिज सबहुद्दीन साहित तमाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी का इज़हार किया है वार्ड नं 9 पूरे जामी वार्ड की मतगणना में 1 मत से हार होने पर सपा प्रत्याशी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए पुनः मतगणना का अनुरोध किया जिसे निर्वाचन अधिकारी अधिकारी द्दारा रिजेक्ट कर दिया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे