अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र में जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद खनन विभाग व स्थानीय पुलिस अवैध कमाई के चक्कर में अवैध कटान व अवैध रूप से हो रहा मिट्टी खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है बल्कि काफ़ी फल फूल रहा है ।तहसील क्षेत्र के तीनों थानों पर नजर डालें तो शायद ऐसा कोई भी थाना न हो जहां पर अवैध कटान व अवैध मिट्टी खनन न हो रहा हो। खनन माफियाओं के लिए सबसे सुरक्षित क्षेत्र रुदौली तहसील के बगल, उपजिलाधिकारी रुदौली का कार्यालय व चंद कदम की दूरी पर निवास स्थान ,पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली का कार्यालय,व चंद कदम की दूरी पर स्थानीय भेलसर चौकी होने के बावजूद भी खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलन्द हैं कि बेखौफ हो कर मिट्टी खनन कर रहे हैं और यह सब जानते हुए भी पुलिस प्रशासन अंजान बना हुआ है और सबसे बड़े पैमाने पर शुजागंज चौकी क्षेत्र में हो रहा है मिट्टी खनन व अवैध कटान जहां पर धड़ल्ले से दिन दहाड़े अवैध मिट्टी खनन व लकड़ियां लादकर ट्रालियां बेखौफ हो कर भर रही हैं भर्राटा जिनसे होती है वसूली जिससे उनके हौसलें हैं बुलंद। जिला प्रशासन थानों की पुलिस पर अवैध कटान व अवैध मिट्टी खनन पर जितनी सख्ती करता है उतना ही स्थानीय पुलिस प्रशासन दिन दहाड़े कटान व अवैध मिट्टी खनन को छूट देकर जिले के अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाता है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ