Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच की बैठक सम्पन्न


राकेश गिरी 
बस्ती। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष आशुतोष राय के नेतृत्व में कैम्प कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष श्रवण पांडे की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा व्यापारी समाज का प्रमुख अंग है, उसे समाज और देश के प्रति अपने योगदान समझाना चाहिये। उन्होने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। महामंत्री शीतला पटेल ने कहा कि व्यापारी आज तरह तरह से उत्पीड़न का शिकार है। मंडल अध्यक्ष ने कहा संगठन व्यापारी हितों में हर स्तर के संघर्ष के लिये संकल्पित है। बैठक में प्रमुख रूप से मणिलाल वर्मा, विजयपाल सिंह, पीके ओझा, शिवकुमार पाल, मिथलेश कुमार, तारक जायसवाल, जुगल किशोर, चन्द्रपाल चौधरी, राधेश्याम मौर्य, तुलसीराम यादव, मो. हनीफ, आशीष गुप्ता, कमलकिशोर, श्यामलाल गुप्ता, अभिषेक राजभर, तरूण सिंह, विशाल, श्रीकान्त, दीपक सिंह आदि उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे