Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवतियों ने लगाय आश्रम के सन्त सचिदानंद और उनके तीन साथियो पर मारपीट और योग शोषण का आरोप


सुनील उपाध्याय
बस्ती
बस्ती मे युवतियों ने लगाय आश्रम के सन्त सचिदानंद और उनके तीन साथियो पर मारपीट और योग शोषण का आरोप 
स्वामी सच्चिदानंद उर्फ दयानंद पर आश्रम की ही दो महिलाओं ने लंबे समय से लगातार बलात्कार करते रहने का आरोप लगाया है।
पीडि़ताओं ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोप के अनुसार पीडि़ताएं छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं और साध्वी के रूप में ट्रस्ट में रहती हैं इस ट्रस्ट का आश्रम पूरे भारतवर्ष में है।
बस्ती में ट्रस्ट का आश्रम संचालित करने वाले स्वामी सच्चिदानंद उर्फ दयानंद अपने साथियों परमचेतानंद, विश्वासानंद, ज्ञान वैराग्यानंद सहित पीडि़ताओं के साथ लगातार बलात्कार कर रहे हैं।विरोध करने पर उन्हें और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं।
पीडि़ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ बलात्कार करने में उक्त लोगों की मदद आश्रम की ही दो अन्य महिलाएं प्रमिला बाई और कमला बाई करती हैं। उन्होंने बताया कि दयानंद का आपराधिक इतिहास भी है।
पीडि़ताओं ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मामले पर पुलिस के सक्षम अधिकारी का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिल गया है। आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है दोषियों को विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे