Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लव, सैक्स व धोखे की रियल स्टोरी


सुनील गिरी 
हापुड़ । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की इंटर क्लास की छात्रा की गांव के ही युवक से दोस्ती हो गई जिसके चलते प्यार फिर युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लेते उसी दौरान वह उसकी वीडिओ भी बना लेता जिसके द्वारा वह छात्रा को लगतार ब्लेकमैल कर उसके घर को लूटता रहा है। आखिर एक दिन छात्रा का सबर का बाण टूट गया और उसने आप बीती परिजनो को बता दी। जिससे क्षुब्ध परिजनो ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफतार कर ले आई। जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी इंटर कक्षा की एक छात्रा की दोस्ती गांव के ही रहने वाले युवक से हो जाती है। और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल जाती है धीरे धीरे प्यार की बात शादी तक पहुंच जाती है और युवक लड़की को शादी के सपने दिखाकर उसके साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता है और उसका वीडिओ बना लेता है जब छात्रा उससे शादी की बात कहती है तो युवक छात्रा को ब्लेकमैल करना शुरू कर देता है। की यदि उसने ये बात किसी को बताई तो वह इस वीडिओ को नेट पर डाल देगा और सुको बदनाम कर देगा। बदनामी के डर से रेप पीड़िता किसी को ये बात नहीं बताती है और युवक के ब्लेकमैल करने पर अपने घर के जेवरात और नगदी उसको दे देती है लेकिन युवक फिर भी नहीं मानता और छात्रा को लगातार ब्लेकमैल करता है। जब युवक से छात्रा ज्यादा ही परेशान हो जाती है तो वह आपबीती अपनी बड़ी बहन को बता देती है। जिसे सुनने के बाद उसकी बड़ी बहन के होश उड़ जाते है और उसकी बहन छात्रा को लेकर थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहररी देकर कार्यवाही की मांग करती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत मे ले लिया और मामले पूछताछ में कर रही है। इस ममाले में कोतवाली प्रभारी लवानिया का कहना है कि फ़िलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया है और आरोपी को पिछले 24 घंटे से हिरासत में भी लिया हुआ है लेकिन पुलिस के अधिकारी है की इस घटना पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे है अब देखना ये होगा की आखिरकार पुलिस इस मामले में क्या जाँच करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे