Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संसार में मां की तुलना नहीं की जा सकती:देवेन्द्र


राकेश गिरी 
बस्ती। संसार में मां की तुलना नहीं की जा सकती। मां के गोद में ही भविष्य पलता है। यह विचार विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरूवार को चन्द्रावती देवी बालिका इण्टर कालेज के परिसर में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह की माता चन्द्रावती देवी के प्रतिमा का अनावरण करते हुये व्यक्त किया। 
कहा कि अम्बिका सिंह चाहते तो विद्यालय का कोई दूसरा नाम भी रख सकते थे लेकिन उन्होने अपनी मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया। इस बालिका इण्टर कालेज की बेटियां शिक्षा के साथ ही मा की ममता और महत्व के बारे में भी इस मूर्ति को देखकर समझेंगी।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में बालिकाओं के समुचित शिक्षा का प्रबन्ध नहीं था, आज इस बालिका विद्यालय में सैकड़ों बेटियां शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य संवार रही है। मां चन्द्रावती की मूर्ति अनावरण के दौरान वे भावुक हो गये। 
मूर्ति अनावरण पर केन्द्रित कार्यक्रम को आर.जी. सिंह, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, देवेन्द्र श्रीवास्तव, डा. दीपेन्द्र सिंह, अंकुर वर्मा, चन्द्रभूषण मिश्र, अनिरूद्ध त्रिपाठी, महेन्द्रनाथ यादव, रामनरेश सिंह मंजुल, प्रेमशंकर द्विवेदी, डा. वी.एच.रिजवी, मो. सईद, जगदीश शुक्ल, डॉ. रामकृष्ण लाल जमगम, मार्कण्डेय सिंह, रामभवन शुक्ल, बाबूराम सिंह, विपिन राय, रमेश सिंह आदि ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि अम्बिका सिंह ने चन्द्रावती देवी बालिका इण्टर कालेज के परिसर में अपनी मां की मूर्ति स्थापित कराकर नेक कार्य किया है।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य श्रीमती किरन श्रीवास्तव  ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संगीता श्रीवास्तव, कुमुद लता, राकेश मिश्र, राजकुमार वर्मा, राहुल उपाध्याय, करूणेश पाल, सुरेन्द्र गुप्ता, दिलीप गुप्ता, वी.पी. तिवारी, श्वाति शुक्ल, नेहा दूबे, अनिल भारती, शकीला बानों, मधू सिंह, सूर्यपाल वर्मा, राजेश मिश्र, रामचन्द्र शुक्ल, विनय सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे