Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भेलसर मे सम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम आरोपी गिरफ्तार


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:कोतवाली रुदौली क्षेत्र के भेलसर गॉव मे अरबिन्द कुमार नामक एक युवक ने सम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नियत से फेसबुक पर पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला प्रकाश मे आया है जिसके चलते क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय मे भारी आक्रोश व्याप्त है क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जानबूझ कर माहौल बिगाड़ने की नियत से ऐसा कमेन्ट किया गया है जिससे क्षेत्र का अमन चैन व गंगा जमुना तहजीब का माहौल खराब हो जाए जो कि रुदौली क्षेत्र गंगा जमुनी तहजीब के लिए जानी जाती है इस कमेण्ट के विरूद्ध कोतवाली रुदौली मे ग्रामवासियों ने सामूहिक रुप से तहरीर दिया है जिसमे कहा गया है कि गुस्ताखे रसूल को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जावे तहरीर देने वालों मे मो. अनस, वकार आलम, मो. शाहनेवाज, जावेद, मो. आलम, मो. अजीम सहित दर्जनों लोग शामिल रहे  उक्त सम्बन्ध मे कोतवाली प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पैगम्बरे इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी अरविन्द कुमार के विरूद्ध 295 ए व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है किसी को भी क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने नही दिया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे