Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद :सात ग्रामीण बैंकों के अधिकारी जुटेंगे मारवाड़ी सदन में



अमरजीत सिंह 
फैजाबाद : मारवाड़ी सदन में रविवार को प्रदेश के सभी सात ग्रामीण बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी जुटेंगे। उप्र स्टेट ग्रामीण बैंक इंप्लाइज फेडरेशन का दो दिनी 12वां त्रिवार्षिक सम्मेलन यहां आयोजित है
      बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैँक इंप्लाइज यूनियन अध्यक्ष मो. उस्मान के अनुसार सम्मेलन के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के अखिल भारतीय महासचिव एसवी रेड्डी हैदराबाद व नेशनल फेडरेशन ऑफ आरआरबी आफिर्सस के महासचिव अब्दुल सईद खान कोलकाता से आएंगे। अध्यक्ष सगुण शुक्ल व शिवकरन द्विवेदी भी त्रिवार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। फेडरेशन अध्यक्ष कामरेड एलके सिंह ने बताया कि अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा सम्मेलन के प्रथम सत्र में भारत सरकार की आर्थिक नीति और उसके कारण बैंकों के सार्वजनिक स्वरूप के परिवर्तनों पर चर्चा की जाएगी सम्मेलन में 14 जिलों के बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक कार्य क्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी हिस्सा लेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे