Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:खेत से अपने घर वापस जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पाकर डायल 100 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तथा घायल हुये व्यक्ति को सी एच सी मवई पहुँचाया डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गयी
प्राप्त जानकारी के अनुसार मवई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर दाऊदपुर के राज बहादुर यादव उर्फ ननकू पुत्र राम आसरे 55 वर्ष आज करीब दो बजे अपने खेत से वापस पैदल अपने घर जा रहे थे जैसे ही वह अपने गांव के करीब पहुंचे पीछे से सुल्तानपुर जिले के थाना हलिया पुर के ग्राम मेघ मऊ निवासी विक्रम सिंह पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह अपने चचेरे भाई अमन सिंह के साथ अपनी हीरो हॉन्डा मोटरसाइकिल से मवई चौराहे की ओर तेज रफ्तार से जा रहे थे बाइक असंतुलित होकर राज बहादुर के ऊपर चढ़ गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर डायल 100 के पुलिस कर्मियों के अलावा उप निरीक्षक सोहन लाल पुष्कर,सर्वेन्द्र यादव तथा कन्हैया यादव मौके पर पहुंचे घायल राज बहादुर को एम्बुलेंस से सी एच सी मवई पहुँचाया गंभीर रूप से घायल को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गयी पुलिस ने बाइक सवार दोनों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे