Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़िल्म पद्मावती पर बोले सिने स्टार रजा मुराद, बिना फ़िल्म देखे विरोध गलत



फैज़ाबाद में शहीद अशफाक उल्लाह खान का 90वां शहादत दिवस में किया शिरकत

वासुदेव यादव
फैजाबाद। अपने जमाने के सिने अभिनेता रजा मुराद का बड़ा बयान। अयोध्या राम मंदिर मामला सुप्रीम कोर्ट में है लंबित।सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ससम्मान माने दोनों पक्ष हिन्दू मुस्लिम ।सुप्रीम कोर्ट का फैसला ही एकमात्र जरिया।इसके अलावा दूसरा कोई उपाय नहीं।सबको एक प्लेटफार्म पर लाना मुश्किल-रजा मुराद।
फिल्म रानी पद्मावती पर बोले रजा मुराद।बिना फिल्म देखे विरोध ठीक नहीं।फिल्म देख कर जनता करे फैसला।फिल्म रानी पद्मावती में जलालुद्दीन खिलजी की भूमिका में है हीरो रजा मुराद। वे आज माटी रतन सम्मान समारोह में शामिल होने फैजाबाद पहुंचे थे । शहीद अशफाक उल्ला की शहादत दिवस पर आयोजित हुआ समारोह। शहीद अशफाक उल्लाह शोध संस्थान ने किया था आयोजन। फैज़ाबाद के मंडल कारागार में हुआ था आयोजन। इस मौके पर साहित्य के क्षेत्र में नरेश सक्सेना। उर्दू के क्षेत्र में अब्बास रजा नैयर और विज्ञान के क्षेत्र में अवध विश्वविद्यालय के प्रो डॉ एसएन शुक्ला को किया गया माटी रतन सम्मान से सम्मानित। इस मौके पर अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे सपा नेता मनोज जायसवाल, वरिष्ट पत्रकार वासुदेव यादव, सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी हलीम पप्पू अमृत राजपाल आम आदमी पार्टी की सभाजीत सिंह इकबाल मुस्तफा  समाज सेविका रानी अवस्थी  दैनिक जनमोर्चा के संपादक शीतला सिंह रहे मौजूद। कार्यक्रम के अंत में शहीद अशफाक उल्ला शोध संस्थान के प्रबंध  सूर्यकांत पांडेय ने सबके प्रति आभार जताये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे