पति के अवैध सम्बन्धों का पत्नी करती थी विरोध
गोण्डा। एक बेरहम पति ने प्रेमिका के सहयोग से अपनी पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर जिन्दा जला दिया और मौके से फरार हो गया। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंचे पिता ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ पर उसकी हालत अत्यन्त नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला 90 प्रतिशत जल चुकी है।
प्रकरण तरबगंज थाने के गांव किंधौरा से जुड़ा है। यहाँ के निवासी पर परमेश्वर गुप्ता की शादी विगत 15 वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के धनौली गांव निवासी नकछेद गुप्ता की पुत्री अनीता के साथ हुई थी। बताया जाता है कि परमेश्वर शुरूवाती दौर से अय्यास किस्म का व्यक्ति था काफी दिनों से पड़ोस की एक महिला से उसका अवैध सम्बन्ध चल रहा था जिसका पत्नी विरोध करती थी तो वह आये दिन पत्नी को मारा-पीटा करता था। चार बच्चों के इस पिता का अवैध सम्बन्ध इतना परवान चढ़ा कि इसने पत्नी को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। अवैध सम्बन्धों के जुनून में उसने यह भी नही सोचा कि उसका हँसता खेलता परिवार तबाह हो जायेगा। पीड़िता के मुताबिक सुबह वह गाय को चारा डाल रही थी तभी उसका पति परमेश्वर एक महिला के साथ वहाँ पहुंचा और दोनों उसे घसीटते हुए एक कमरे में ले गये जहाँ पर पति ने मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया और मौके से फरार हो गया चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण इक्ट्ठा हुए और उनके द्वारा मायके वालों को सूचना दी गयी। पिता द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर वह जिन्दगी व मौत के बीच जंग कर रही है। पीड़िता के चार बच्चे हैं जिसमें क्रमशः खुशबू 9 वर्ष, व अभिषेक 12 वर्ष इन बच्चों का माँ की स्थित को देखकर रो-रो कर बुरा हाल है।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस सम्बन्ध में तरबगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी मौके पर एक एसआई को जांच के लिए भेजा गया है। चूंकि वहाँ मायके वाले भी नही मिले अभी तक हमें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ