Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छुट्टा जानवरों से निजात पाने के लिए गोबर व गौमूत्र से खाद पर मिले अनुदान


विश्व मृदा दिवस सम्पन्न
गोण्डा। विश्व मृदा दिवस पर आयोजित गोष्ठी में जैविक खेती व देशी खेती के उपयोग पर बल दिया गया तथा छुट्टा जानवरों से निजात पाने के लिए गोबर गौमूत्र से बने वर्नी कम्पोस्ट खाद पर सरकार द्वारा अनुदान देने पर इससे निजात मिलने का सही और कारगर उपाय बताया गया। 
कृषि विज्ञान केन्द्र गोपाल ग्राम में विश्व मृदा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरा विधान सभा के विधायक प्रभात वर्मा रहें तथा विशिष्ट अतिथि पी0के0 गुप्ता संयुक्त निदेशक कृषि व उप निदेशक मुकुल तिवारी रहें। गोष्ठी को कृषि वैज्ञानिक उपेन्द्र सिंह, हरिपाल सिंह, प्रगति किसान अतुल सिंह, अरुण कुमार ने मृदा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए मिट्टी परीक्षण पर जोर दिया कहा मिट्टी का परीक्षण कराकर उसमें कम पाये जाने वाले तत्वों की पूर्ति कराने के बाद ही फसल बोये। खेतों में देशी खाद का उपयोग किया जाये। किसान अरुण कुमार ने बताया कि किसानों के लिए छुट्टा जानवरों की भरमार है। इसके लिए वर्नी कम्पोस्ट खाद के उपयोग के लिए गोबर और गौमूत्र के लिए अनुदान दिया जाये तो ऐसे जानवरों की समस्या समाप्त हो जायेगी। इस प्रस्ताव को मुख्य अतिथि प्रभात वर्मा ने किसानों को जैविक व आरगेनिक खेती पर बल दिया। कहा इससे किसानों की आमदनी दो गुनी हो जायेगी। श्री वर्मा किसान अरुण के प्रस्ताव को सरकार तक पहुंचाने की बात कही।
गेष्ठी को अन्य वैज्ञानिकों ने भी सम्बोधित किया तथा दस किसानों को सवायल हेल्थ कार्ड भी वितरित किया। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे