विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तहसील करनैलगंज अन्तर्गत बालपुर के प्राथमिक विद्यालय में विधि साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविन्द कुमार गौतम ने शिविर में आम जनमानस को विधिक जानकारियां दीं तथा आगामी 09 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लेाक अदालत के बारे में बताते हुए लोगों से लोक अदालत में वादों को पंजीकृृत कराकर अवसर का लाभ उठाने की अपील कीं उन्होने शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर विशेष चर्चा करते हुए लोगों को प्रेरित किया। उन्होने कहा कि बेटियां हें तभी हम सब हैं। बेटियों के बिना समाज या देश की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। इसके अतिरिक्त आज के दौर में बेटियां बेटों से किसी भी मायने में कम नही हैं। इसलिए बेटियों के साथ भेदभाव न करके उन्हें भी समाज में बराबर का दर्जा दियाजाना नितान्त आवश्यक है।
शिविर के दौरान नायब तहसीलदार, स्थाई लोक अदालत के सदस्य रणजीत पाठक,रिटेनर, पैनल अधिवक्ता, परावैधिक स्वयंसेवक, अशोक कुमार गुप्ता तथा अन्य राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ