Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँज उठा तरबगंज,मौत


जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो मे हुई जबरदस्त मारपीट सेे दो लोग हुए गम्भीर रूप घायल।अस्पताल मे एक की हुई मौत
रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज गोण्डातरबगंज थाना क्षेत्र का पथार गांव रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये और अवैध व लाइसेंसी असलहों के साथ जमकर फायरिंग हुई। दोनों पक्षों की ओर से बम भी चले। इस खूनी संघर्ष में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस गांव में सघन तलाशी में जुटी हुई है। 

तरबगंज थानाक्षेत्र के पथार गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दो पक्षों की ओर से गोली और हथगोले चलें।प्रत्यक्ष दर्शीयों की माने तो एक पक्ष से बाहरी बदमाशों को भी बुलाया था। जिन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों को ललकारा। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। जानकारी के अनुसार जगदीश सिंह चार भाई हैं। इनके एक भाई करमांश ने गांव के ही विनोद सिंह को अपना खेत कुछ रुपए लेकर बोने के लिए दे रखा था। जिस पर जगदीश सिंह को आपत्ति थी। 
जिसके बाद रविवार देर शाम दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिस में जगदीश सिंह और राहुल समेत कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।घायलो मे जगदीश सिंह की हालात काफी नाजुक बनी हुई थी। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के डॉकटरों ने जगदीश सिंह की हालत को देखते हुए जिलाअस्पताल रिफर कर दिया।जहाँ जगदीश सिंह की मौत होगयी। वही दूसरे पक्ष के विनोद सिंह और सूर्य नरायन भी घायल है। एक पक्ष से अभिनव पुत्र ओकार सिंह ने मुकदमा पंजीक्रत कराया जिसमे आठ लोगों को नामजद किया १-बिनोदसिंह पुत्र प्रहलाद,२-उमाशंकर पुत्र प्रहलाद,३-करमाश पुत्र छट्टीसिंह,४-सूर्यनरायनसिंह पुत्र बजरंगीसिंह,५-योगेन्दरसिंह उर्फ गुल्लू पुत्र राजवक्ससिंह,६-विपुलसिंह पुत्र हुकुमसिंह,७-पिन्टू पुत्र नवरंगसिंह,८-राजेशसिंह पुत्र इंद्रवहादुरसिंह के ऊपर अपराध सँ.५५०/धारा १९७,४८,४९,३२३,३०७,५०४ लगाया गया है।थानाप्रभारी मनीष कुमार जाटव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर किया गया है।जाँच की जा रही है। मौके पर स्थिति को नियंत्रण कर लिया गया है। घायलों को भर्ती कराया गया है।।घायल जगदीस की मौत हो जाने से स्थिति तनाव पूर्ण होने की सम्भावना को देखते हुए गाँव में पुलिस तैनात कर दी गई है।और पंजीकृत मुकदमें में मौत की धारा बढादी जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे